Box Office- पहले सोमवार किल दिल ने कमाए 3.10 करोड़
किल दिल फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ही काफी खराब रही। जितना सोचा गया था उसका आधा भी कलेक्शन फिल्म ना कर सकी। रणवीर सिंह, परिणिती चोपड़ा, अली जफर और गोविंदा जैसे बेहतरीन सितारों से सजी फिल्म रिलीज के बाद पहले सोमवार को ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नज़र आई।
आंकड़ों के अनुसार किल दिल ने रिलीज के पहले सोमवार को मात्र 3.10 करोड़ का बिजनेस किया। इसके बाद किल दिल का कुल चार दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 23 करोड़ के पार जा सका। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हर दिन तेजी से कमी होती नज़र आ रही है।
फिल्हाल किल दिल के पास दो दिन और हैं बॉक्स ऑफिस पर कलेकशन करने के लिये क्योंकि जिस हिसाब से शुक्रवार को रिलीज होने जा रही सैफ अली खान, इलियाना डी क्रूज और कल्कि की फिल्म हैप्पी एंडिंग को लेकर लोगों में उत्साह नज़र आ रहा है उससे तो यही लग रहा है कि शुक्रवार से किल दिल का कलेक्शन बुरी तरह से किल होने वाला है। और ये हैप्पी नहीं बल्कि बहुत ही सैड एंडिंग होगी।


Click it and Unblock the Notifications












