किली पॉल ने शुरू किया अपना बैंड, आपने सुना खुद की आवाज में गाया यह वायरल गाना

Cover Image

तंजानिया के किली पॉल किसी मीडिया स्टार से कम नहीं हैं। वह अपनी बहन नीमा पॉल के साथ भारतीय भाषाओं के गानों और खासतौर पर हिंदी गानों पर इंस्टाग्राम वीडियो बनाते रहते हैं। किली पॉल भारत में काफी लोकप्रिय हैं। हाल ही में किली पॉल ने वायरल गाना 'मेरा दिल ये पुकारे आजा...' को अपनी आवाज में गाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। इस वीडियो पर पिछले साल पाकिस्तानी लड़की आयशा का डांस वीडियो काफी वायरल भी हुआ था। किली पॉल के इस वीडियो की काफी तारीफ हो रही है।

इंस्टाग्राम पर इस गाने के वीडियो को शेयर करते हुए किली पॉल ने लिखा है, 'हमने अपना खुद का बैंड बनाया है। मेरा भाई इस म्यूजिक को लेकर काफी सीरियस है। मुझे बताएं क्या हमें ऐसी और भी वीडियो बनानी चाहिए।' बता दें किली पॉल को इस वीडियो पर 17 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो में पीछे उनकी बहन नीमा ढोल की तरह एक बाल्टी को और उनका भाई लकड़ियों से म्यूजिक बनाता दिख रहा है। किली पॉल का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। तंजानिया की रहने वाली भाई-बहनों की यह जोड़ी हिंदी गानों पर लिप सिंक वीडियो बनाने के मशहूर हैं।

वीडियो पर उनके फैंस के साथ-साथ कई सेलिब्रिटी ने भी कमेंट किया है। सभी किली पॉल के गाने की तारीफ करते हुए उसे क्यूट बता रहे हैं। लेकिन वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान उनके भाई के चेहरे पर छायी गंभीरता ने खींची है। कमेंट बॉक्स में फैंस ने कई मजेदार कमेंट भी किये हैं। कोई कह रहा है 'जबरदस्ती बैठाया गया है' तो कोई कह रहा है 'पैसे कम मिले हैं।' इससे पहले किली पॉल का अपनी बहन के साथ भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह के गाने 'लगावेलु जब लिपिस्टिक...' लिप सिंक वीडियो भी खूब पसंद किया गया था। किली पॉल के गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा...' को भी यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और हजारों लोगों ने इस गाने के ऑडियो को यूज करते हुए अपना वीडियो बनाया हुआ है। गाने में किली पॉल की आवाज और उनकी बहन की म्यूजिक को यूजर्स पसंद कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X