राम भक्त बने इंटरनेट सनसनी Kili Paul, इस भजन पर डांस करते हुए लगाया Jai Shree Ram का नारा

kili paul, ram mandir

अयोध्या राम मंदिर को लेकर क्रेज काफी तेजी है और अब मशहूर इंटरनेट सनसनी किली पॉल ने भी एक वीडियो पोस्ट कर दिया है। Kili Paul को इस दौरान प्रभु श्रीराम की भक्त में लीन देखा गया था। अक्सर देखा जाता है कि किसी पॉल और उनकी बहन साथ में वीडियो बनाते हैं।

इसके पहले 2023 में भी दोनों को आदिपुरुष के गाने राम सिया राम पर लिप-सिंक करते हुए एक और वीडियो जारी करते देखा गया था। इस वीडियो की बात करें तो किली अकेले नजर आ रहे हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में 'मेरी राम जी से कह देना जय सियाराम' बजता हुआ सुनाई दे रहा है।

इसपे लिपसिंग करते हुए किली डांस कर रहे हैं और हाथ जोड़कर जय सियाराम के नारे लगा रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए किली ने लिखा है, ''आज अयोध्या में आप सभी के लिए जयश्रीराम, कृपया मेरे लिए भी प्रार्थना करना न भूलें, कृपया दोस्तों, मत भूलना।''

जैसे ही वीडियो सामने आया ये आग की तरह वायरल हो रहा है। एक ने लिखा है, ''दुनिया दीवानी राम की और यहां गांधी परिवार सहित घमंडिया गठबंधन को दिक्कत।'' एक ने लिखा, ''कभी हमारे इंडिया पे आओ भाई...#वेलकम।'' एक ने लिखा, ''राम सिर्फ नाम नहीं भावना है।''

एक का कहना था, ''हमारी संस्कृति के लिए वीडियो बनाने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद भाई। जय श्री राम।'' एक ने लिखा, ''जय राम जी की वीडियो डाली है आपने बहुत ही शानदार काम किया है बहुत अच्छा वीडियो है जय श्री राम।''

इस तरह से लोग लगातार किली पॉल के वीडियोज पर कमेंट्स कर रहे हैं। किली पॉल को इंडिया में काफी फॉलो किया जाता है। इस वक्त उनके करीब 6.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वीडियो के सामने आने के बाद इसको काफी प्यार दिया जा रहा है। आप भी डालिए इस वीडियो पर एक नजर...

More from Filmibeat

Read more about: kili paul ram mandir
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X