Kiki Hakansson Death- दुनिया की पहली 'मिस वर्ल्ड' का निधन, इस उम्र में ली अंतिम सांस?

hollywood news

First Miss Wolrd Death- आप अक्सर मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स के बारे में सुनते रहते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली मिस वर्ल्ड कौन सी हसीना बनी थी? उनका नाम किकी हकेन्सन था जो कि अब इस दुनिया को छोड़कर जा चुकी हैं।

जी हां, 4 नवंबर को किकी ने अपनी आखिरी सांस ली और वो 95 साल की थीं। कैलिफोर्निया में रहने वाली किकी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई थी।

बता दें कि किकी के निधन उनकी उम्र की वजह से ही हुआ है। उनके बच्चों की मानें तो वो सोने के लिए गईं थीं और दोबारा नहीं उठीं। बिना किसी तकलीफ के किकी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

1929 में हुआ था जन्म

किकी हकेन्सन काफी मशहूर थीं और उनको पूरी दुनिया के लोग जानते थे। 17 जून 1929 में लंदन में जन्मी किकी 23 साल की उम्र में ही लिसेयुम बॉलरूम नाम का एक खिताब जीता था। इसके बाद उन्होने मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीता था लेकिन उस वक्त इस प्रतियोगिता को फेस्टिवल बिकिनी कॉन्टेस्ट का नाम दिया गया था। इसका एक कारण ये भी था कि उस वक्त वहां स्विमवियर को बढ़ावा दिया जा रहा था।

फिलहाल किकी हकेन्सन का नाम ही इस दुनिया में रह गया और आज भी लड़कियां उनको फॉलो करते हुए ऐसी प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां करती हैँ। सोशल मीडिया पर उनके करीबी और फैंस लगातार दुख व्यक्त कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: hollywood news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X