बच्चों के साथ देख सकते हैं 'सिक्सटीन' : कीथ
जल्द ही आने वाली फिल्म 'सिक्सटीन' की नायिका, पूर्व मॉडल और वीडियो जॉकी कीथ सिक्वेरिया ने कहा कि इस फिल्म का आनंद अभिभावक और बच्चे एक साथ ले सकते हैं।
एक साक्षात्कार में कीथ ने कहा, "फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जो बच्चे न देख सकें। अभिभावकों के लिए मेरा कहना है कि आप फिल्म देखकर अच्छा महसूस करेंगे। हां, कुछ जगह भाषा खराब है, लेकिन हमने सिर्फ सच बताया है। अगर आप इसे स्वीकार नहीं कर पाते हैं तो आप अपने आप से झूठ बोलेंगे।"

राज पुरोहित निर्देशित 'सिक्सटीन' में इजाबेल लीटे, वमिका गब्बी, महक, हाइफिल ने भी भूमिका अदा की है। फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में उतरने जा रही है। यह फिल्म उन किशोरों पर आधारित है जो बुरी आदतों में फंसकर भटक जाते हैं।
कीथ ने अभिभावकों को बच्चों की उचित परवरिश के लिए पर्याप्त समय देने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा, "अगर आप अपने बच्चों के लिए समय नहीं निकाल सकते हैं, तो उन्हें सही दिशा निर्देशन नहीं मिल पाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications