'चिल्लर पार्टी' के निर्देशक ने कहा, बिना आयटम के फिल्में नहीं चलती

इस फिल्म के बारे में बोलते हुए विकास बहल ने कहा कि अगर आपकी फिल्म में आयटम नंबर ना हो तो आपकी फिल्म को कोई तवज्जो नहीं देगा, भले ही आप ने कितनी ही अच्छी फिल्म क्यों ना बनायी हो। हमारी फिल्म में भी एक आयटम नंबर है जिसे बॉलीवुड के चॉकलेटी स्टार रणबीर कपूर पर फिल्माया गया है।
बच्चे भी इस चीज को समझते है इसलिए मैं यहां पर कहना चाहता हूं कि जितनी मेहनत इस गाने के लिए रणबीर कपूर ने की है उतनी है मेहनत फिल्म में बच्चों ने भी की है। आप जब ये फिल्म देखेगें तो आप को खुद इस बात का एहसास होगा।
आपको बता दें कि बच्चों की कहानी कहती ये फिल्म चिल्लर पार्टी 8 जूलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गयी है। यूटीवी ने इसका सह-निर्माण किया है। बहल 'देव डी", 'उड़ान" और 'नो वन किल्ड जेसिका" के रचनात्मक निर्माता रह चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











