कैटरीना किक करतीं तो फिल्म 250 से ज्यादा कमाती- ट्रेडिंग ऑन ट्विटर

पढ़कर आप भी चौंक गये ना, लाजिमी है कि कोई भी हैरान रह जाएगा कि किक फिल्म के रिलीज होने और 200 करोड़ के आंकड़े को पार करने के बाद भी लोग ऐसी बातें क्यों कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज की जोड़ी अच्छी है लेकिन उतनी भी नहीं जितनी सलमान और कैटरीना कैफ की है। कुछ कैटरीना फैंस को लगता है कि अगर किक में सलमान के साथ कैटरीना कैफ होती तो फिल्म 250 करोड़ से कहीं ज्यादा कमाई करती।

ईद के दिन रिलीज हुई किक ने पहले ही हफ्ते में 150 करोड़ से ज्यादा कमाई की और उसके बाद भी करीब पांच हफ्तों तक लगातार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ कमाई करती रही। आखिरकार किक फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 233 के करीब आकर लगभग रुक सा गया। किक की गति को बॉक्स ऑफिस पर धीमा करने के पीछे सबसे बड़ा हाथ था अजय देवगन की फिल्म सिंघम रिटर्न्स का जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से रिकॉर्ड तोड़ने शुरु कर दिये थे।

किक लोगों को बेहद पसंद आई और लोगों को जैकलीन फर्नांडीज भी बेहद ही खूबसूरत लगीं। हालांकि अब एक बार फिर से सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर किक को लेकर कुछ नयी ही गॉसिप छिड़ी हुई है जिसे लेकर किक फिल्म के फैंस थोड़ा सा नाराज हैं। सलमान रुल्स करके एक सलमान खान के फैन ने ट्विटर अकाउंट बनाया है जिसके जरिये वो ये ट्वीट कर रहे हैं कि अगर सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ किक में होतीं तो फिल्म 250 करोड़ पार कर जाती।

सलमान रुल्स ने ट्वीट किया- "किसी को बुरा लगे लेकिन मैं ट्वीट करना बंद नहीं करुंगा। अगर कैटरीना कैफ किक करतीं तो फिल्म जरुर ही 250 से ज्यादा कमाती। कैटरीना कैफ सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।" सलमान रुल्स के इस ट्वीट पर कई लोगों ने जवाब दिया है कि ये बहुद ही गलत बात है। कई लोगों ने इस बात का विरोध भी किया है। सुधीर धनेवा ने ट्वीट किया है "मैंने कई कैटरीना कैफ के फैंस की आई डी द्वारा किये गये ट्वीट पढ़े हैं जिनमें किक को लेकर निगेटिवटी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X