दिल में आता हूं समझ में नहीं- किक ने किया फैंस को क्लीन बोल्ड

सलमान खान ने अपने फैंस के सामने किक का ट्रेलर लॉंच किया और सभी को फिल्म देखने के लिए भी कहा। फैंस का कहना है कि किक का ट्रेलर इतना जबरदस्त है कि सलमान की अब तक की फिल्मों का रिकॉर्ड ये फिल्म जरुर तोड़ेगी। इस बार ईद पर सलमान को ईदी के रुप में 400 तक का तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जरुर मिलेगा। आखिर साजिद नाडियावाला और सलमान की हिट जोड़ी ने एक बार फिर से इतनी बेहतरीन फिल्म जो बनाई है। फिल्म के जितने एक्शन सीक्वेंस ट्रेलर में डाले गये हैं वो गजब के हैं। खासतौर पर सलमान खान को बाइक पर ट्रेन के सामने से निकलते हुए जो सीन शूट किया गया है वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
जहां तक फिल्म की कहानी की बात है तो लोगों का मानना है कि किक के ट्रेलर से जितना अंदाजा लग रहा है तो उस हिसाब से फिल्म की कहानी कुछ खास नहीं लग रही है लेकिन फिल्म का निर्देशन, सलमान के एक्शन और फिल्म के डायलॉग्स बेहतरीन हैं। साथ ही दर्शकों को इस बात की भी खुशी है कि सलमान खान के साथ इस बार कई अच्छे एक्टर फिल्म में हैं। इन एक्टरों में नवाजुद्दीन सिद्दिकी और रणदीप हुड्डा शामिल हैं। विलेन के किरदार में रणदीप काफी जंच रहे हैं, साथ ही लोगों को नवाज भी काफी पसंद आ रहे हैं।
तो ईद आने वाली है और ईदी लेने के लिए सलमान भी पूरी तरह से तैयार बैठे हैं। आप भी तैयार हो जाइये जल्द ही सलमान खान को ईदी के तौर पर उनकी फिल्म के टिकट खरीदने के लिए। देखते हैं किक देखकर ईद का चांद निकलता है या चांद देखकर किक लगती है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/u-j1nx_HY5o?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications