..................... Kick to cross 200 crore on its 11 day of release - Hindi Filmibeat

Box Office- किक आज पूरा करेगी दोहरा शतक

सलमान खान की फिल्म किक पिछले एक हफ्ते से लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ जमाए हुए है। फिल्म हर रोज करोड़ों का बिजनेस कर रही है और अब पूरे 10 दिन के बाद आखिरकार किक अपना दोहरा शतक पूरा करने के आखिरी पड़ाव पर है। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार किक फिल्म ने करीब 190 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और अगर अभी तक जैसा सिलसिला चलता रहा तो सोमवार यानी 4 अगस्त को अपनी रिलीज के 11वें दिन किक 200 करोड़ पार कर जाएगी।

11वें दिन किक करेगी 200 करोड़ का आंकड़ा पार

सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और रणदीप हुड्डा अभिनीत किक फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन यानी शुक्रवार को करीब 26 करोड़ की कमाई की और उसके बाद भी किक की किक में किसी तरह की कमी नहीं आई और ईद के दिन तो सलमान के फैंस ने सलमान को दिल भरकर ईदी दी। ईद से पहले ही किक फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। ईद के दिन किक ने करीब 30 करोड़ की कमाई की और पूरे हफ्ते लोग सलमान को ईदी देने के बहाने अपने परिवार, दोस्तों के साथ किक देखने आते रहे।

एंटरटेनमेंट के आगे टिकी रहेगी किक!

अभी तक अपनी रिलीज के 10 दिन में किक ने लगभग 196 करोड़ की कमाई कर ली है और आज यानी सोमवार को किक 200 करोड़ का आंकड़ा पार करके अपना दोहरा शतक बना लेगी। इसी के साथ सलमान खान अपनी फिल्म एक था टाइगर का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार किक फिल्म 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 7 करोड़ की कमाई करेगी और इसी के साथ इसका 200 करोड़ का आंकड़ा पूरा हो जाएगा।

इसके बाद भी किक के पास इस शुक्रवार तक का और वक्त है क्योंकि शुक्रवार को अक्षय कुमार की एंटरटेनमेंट रिलीज हो रही है और जहां तक फैंस की बात है तो एंटरटेनमेंट को लेकर लोगों के अंदर कुछ खास उत्साह नहीं नज़र आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X