किक बॉक्स ऑफिस- चार हफ्तों बाद बॉलीवुड की टॉप 4 फिल्मों में शामिल
सलमान खान की फिल्म किक ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार चार हफ्तों से अच्छी पकड़ बनाए रखी है और एक एक करके ये बॉलीवुड की टॉप कमाई वाली फिल्मों में से एक एक को पीछे छोड़ते हुए टॉप की पॉजीशन पर पहुंचने की पूरी कोशिश में है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में चौथे रविवार को किक ने करीब 60 लाक की कमाई की है और अब किक का सिर्फ इंडिया में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 230 करोड़ को पार कर गया है। साथ ही दुनिया भर में देखा जाए तो किक ने 373 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
खबरों के अनुसार अगर आंकड़ों को देखा जाए तो अभी तक किक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में आमिर खान की 3 इडियट्स, धूम 3, शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस और रितिक रौशन की कृष 3 के बाद पांचवे नंबर पर है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि अगर चौथे हफ्ते के बाद भी किक इसी तरह से बॉक्स ऑफिस पर जमी रही तो हो सकता है कि फिल्म कृष3 को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर आ जाए।
हालांकि अजय देवगन की सिंघम रिटर्न्स के रिलीज होने व फिल्म को मिल रहे बेहतरीन रिस्पॉंस को देखते हुए उम्मीद कम ही है कि किक बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रख पाएगी। तो आइये देखते हैं चार हफ्तों बाद किक किन किन फिल्मों से बेहतर पॉजीशन पर है।


Click it and Unblock the Notifications