Video : अभिमन्यु दसानी ने दिखाया मार्शल आर्ट का ऐसा करतब, जिसे देखकर दंग रह जायेंगे आप
कोरोना काल में फिल्म इंडस्ट्री थम सी गई है। सिनेमाघर खुलने के बाद फिर से कोरोना के बढ़ते हुए केस के बीच बंद हो गए हैं। वहीं कुछ दिनों के लिए फिल्म और टीवी की शूटिंग पर भी महाराष्ट्र में रोक लगा दी गई है। कोरोना की दूसरी लहर के बीच कहीं ना कहीं सभी स्टार्स अपने परिवार के बीच फिर से पहुंच गए हैं।
वहीं पर एक्टर अभिमन्यु दसानी के काम में गर्मजोशी देखी जा रही हैं । भले ही उनकी फिल्मों की शूटिंग कुछ वक्त के लिए बंद है पर अभिमन्यु अपनी फिटनेस रूटीन के सख्त पाबंद हैं।हाल ही में अभिमन्यु ने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया जो बहुत वायरल हो रहा हैं।

जिसमें अभिमन्यु मार्शल आर्ट के करतब करते नजर आ रहे हैं। जिस तरीके से अभिमन्यु, हवा में गजब की किक बॉक्सिंग और परफेक्ट तरीके से लैंडिंग कर रहे हैं, उन्हें देखकर ये लग रहा हैं कि वो बॉलीवुड के यूथ आइकन एक्शन एक्टर से कम नही हैं । अभिमन्यु की मेहनत और उनके लगन की झलक साफ नजर आ रही हैं।
अपने हाई इंटेन्स वर्कआउट वीडियो को शेयर कर , अभिमन्यु लिखते हैं " Time to level up वैसे अभिमन्यु उन युवा सितारों में से एक हैं जिन्होंने अभिनय के साथ-साथ, एक्शन की दुनिया मे भी अपना नाम दर्ज करा लिया हैं। माचो बॉडी और एक्शन मास्टर अभिमन्यु दसानी बॉलीवुड के व्यस्त सितारों में से एक हैं।
जिनकी साल 2021 में तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं। सान्या मल्होत्रा के साथ ' मीनाक्षी सुंदरेश्वर' , शिल्पा शेट्टी और अनिल कपूर स्टारर ' निकम्मा' और मृणाल ठाकुर के साथ 'आंख मिचौली' ।


Click it and Unblock the Notifications











