किक, सिंघम रिटर्न्स और मर्दानी- बॉक्स ऑफिस पर कर रही हैं राज!
25 जुलाई को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म किक, जिसमें सलमान खान ने जमकर एक्शन सीक्वेंस डाले फैंस के लिए तोड़ा रोमांस का तड़का और अपनी आवाज में गाये गाने डालकर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की। सलमान खान के फैंस ने एक साल बाद अपने भाई की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर देखा और ताबड़तोड़ फिल्म की टिकटें बिकनी शुरु हो गयी। आखिरकार रिजल्ट रहा कि एक महीने बाद भी किक बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है।
फिर 15 अगस्त को रिलीज हुई बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन की फिल्म सिंघम रिटर्न्स जिसने पहले ही दिन करीब 32 करोड़ की कमाई करके कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिये। किक तक को मात दे दी। हालांकि फिल्म की रफ्तार उतनी तेज नहीं रही जितनी कि किक की थी और सिंघम ने अपने रिलीज के तीसरे शुक्रवार तक करीब 136.15 करोड़ का बिजनेस किया। अभी सिंघम रिटर्न्स कमाई के मामले में बॉलीवुड की टॉप तीन फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
किक और सिंघम रिटर्न्स के बाद जिस फिल्म ने लोगों को काफी उत्साहित किया वो है मर्दानी। रानी मुखर्जी की इस फिल्म ने भले ही कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ना तोड़े हों लेकिन दिलों के मामले में मर्दानी की कमाई रिकॉर्ड तोड़ है।


Click it and Unblock the Notifications











