2014 की टॉप 5 फिल्म- किक, सिंघम रिटर्न्स...
हालांकि अभी तक तो साल 2014 आधा ही गुजरा है और अभी कई बड़ी फिल्में आनी बाकी हैं। लोगों को पूरी उम्मीद है कि बॉलीवुड की तीन खानों की फिल्में जिनमें किक, पीके और हैप्पी न्यू ईयर शामिल है ये तो टॉप 5 में होंगी ही लेकिन इनके अलावा भी बॉलीवुड के दो कलाकार टॉप 5 की लिस्ट में शामिल होंगे। अभी से ही कयास लगने शुरु हो गये हैं कि साल 2014 की टॉप 5 फिल्मों में कौन कौन सी फिल्में शामिल हो सकती हैं।
फिल्हाल अभी तक देखा जाए तो सलमान खान की किक तो साल 2014 की सबसे सफल फिल्मों में लगभग शामिल हो चुकी है। 5 हफ्ते लगातार बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना और हर रोज करोड़ों, लाखों की कमाई करना हर कलाकार की फिल्म के लिए संभव नहीं है। किक ने पहले ही दिन 26 करोड़ की कमाई की और उसके बाद हर रोज फिल्म करोड़ों की कमाई करते हुए पांचवे हफ्ते तक 232 करोड़ का कलेक्शन कर लिया।
किक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रफ्तार को ब्रेक लगाया अजय देवगन की फिल्म सिंघम रिटर्न्स ने। सिंघम रिटर्न्स ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ की कमाई की जो कि सबसे ज्यादा फर्स्ट डे कलेक्शन में शामिल है। इसके बाद भी दो हफ्तों से लगातार सिंघम रिटर्न्स लगातार बॉक्स ऑफिस पर रोज करोड़ों की कमाई कर रही है। तो आइये जानते हैं किक और सिंघम रिटर्न्स के अलावा और कौन कौन सी फिल्में इस साल की टॉप 5 में शामिल हो सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











