Video: काफी रोमांटिक है.. किक का तीसरा गाना तू ही तू
सलमान ने ट्विट किया है.. एक से भले दो, दो से भले तीन..इसलिए सुनिए तू ही तू...।
जिसके बारे में बात करते हुए सलमान ने मीडिया से कहा था कि वह बुरे गायक हैं, लेकिन यह उन्हें गाने से नहीं रोक सकता। सलमान कहा था "मैं बुरा गाता हूं, लेकिन मैं किसी भी समय गा सकता हूं। मैं इस बात की परवाह नहीं करता कि मैं कैसा गाता हूं।"लेकिन अगर मुझे अचानक कहीं गाने को कहा जाए तो मैं हिचकिचाऊंगा। अगर मैं खुद ही गा रहा हूं, तो ठीक है।"
इससे पहले मिका सिंह की आवाज में गाया गाना जुम्मे की रात ने इंटरनेट पर अपनी सफलता का परचम लहरा दिया है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 50 लाख से हिट्स मिल चुके हैं। जबकि 32 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। इस गाने को अहमदखान ने कोरियोग्राफ किया है जबकि इसे संगीत से सजाया है हिमेश रेशमिया ने।
गाना सलमान खान और जैकलीन फर्नाडीज पर फिल्माया गया है। इस गाने में सलमान खान काफी एनर्जेटिक लग रहे हैं और उन्होंने काफी मदमस्त डांस भी किया है। उनके हर हिट गाने की तरह इस गाने में भी एक सिग्नेचर स्टेप है जिसे निश्चित रूप से आपको आज के हर युवागण करते हुए दिखायी दे जायेंगे। इस फिल्म से निर्माता साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/NuSALkeofrE?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












