आयशा बरसीं राज ठाकरे पर

By Super

सपा नेता अबू आजमी की बहू फिल्म अभिनेत्री आयशा टाकिया ने राज ठाकरे को ऑनलाइन खूब लताड़ा है। मनसे विधायकों ने समाजवादी नेता अबू आजमी को हिंदी में शपथ लेने की वजह से थप्पड़ मारा था।

इस पर आयशा अपने ससुर के समर्थन में खुलकर उतरीं और उन्होने लिखा कि राज और उनके जैसे अन्य नेताओं को लात मार कर राज्य से बाहर कर देना चाहिए।

इस घटना से झल्लायी आयशा ने कहा कि इस तरह की घटना के बाद हम में से कौन अपने आप को सुरक्षित समझ सकता है। हम सब मुंबई को बहुत प्यार करते हैं और इस से कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम इसे बंबई कहते हैं या मुंबई।

उन्होने इन विधायकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग भी की है। इस के अलावा उन्होने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों देश को भाषा के आधार पर बाँट रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X