किक, बॉक्स ऑफिस पर सूनामी ला देगी- ट्विटर रिव्यू
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म किक को दर्शकों का ढ़ेर सारा प्यार मिल रहा है। लोग फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उत्साहित थे और अब तो फिल्म की रिलीज के बाद लोगों का उत्साह डबल हो गया है। फैंस ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी किक फिल्म को लेकर लगातार पॉजिटिव कमेंट्स पोस्ट करने जारी रखे हैं और उम्मीद की जा रही है कि किक फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर सूनामी ला देगी। फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट भी जल्द ही आपके सामने होगा।
किक फिल्म को दर्शकों का ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का भी ढ़ेर सारा प्यार मिला है। सभी किक की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान पहुंचे और सभी ने फिल्म को लेकर ढ़ेर सारे पॉजिटिव कमेंट्स दिये। चूंकि शुक्रवार 25 जुलाई को आखिरी जुम्मे की रात थी इसके चलते कई जगह बच्चों और बड़ों की छुट्टी भी थी। तो किक को लगातार वीकेंड के तीन दिन मिल गये और इसके अलावा अगले हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। तो कुल मिलाकर किक के पास फिल्हाल दो हफ्ते हैं कमाई के।
आइये जानते हैं ट्विटर के अनुसार किक का क्या रिव्यू।


Click it and Unblock the Notifications











