Video- सलमान ने किया किक का ट्रेलर लॉंच
आप डेविल के पीछे डेविल आपके पीछे, टू मच फन।' 'वो जीना भी कोई जीना है जिसमें किक ना हो।' 'मेरे बारे में इतना मत सोचना दिल में आता हूं समझ में नहीं।' कुछ ऐसे ही बेहतरीन डाॉयलॉग्स किक फिल्म में डाले गये हैं जो कि आपके लिए किक को एक बेहतरीन एक्सपीरियंस बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। किक फिल्म में सलमान खान, जैकलीन फर्नाडींज, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रणदीप हुड्डा जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉंच पर सभी कलाकारों ने मीडिया से बातचीत की और साथ ही सलमान खान ने वहां मौजूद अपने फैंस से किक के ट्रेलर को लेकर उनकी राय भी जानी।
कुल मिलाकर किक फिल्म का ऑफीशियल ट्रेलर काफी हद तक लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब हुआ है। जय हो के बाद अब किक से लोगों को काफी उम्मीदे हैं और इसके ट्रेलर को देखकर यकीन हो रहा है कि फिल्म सलमान खान की स्टार इमेज को भुनाने में कामयाब होगी। तो आइये आप भी देखिये किक फिल्म का ऑफीशियल ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications
