सलमान की किक का फर्स्ट लुक रिलीज

Kick movie first look poster released
सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है उनके सुपरस्टार की अगली फिल्म किक का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है। सुबह 8 बजे ही इस पोस्ट को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर रिलीज किया गया। कल रात से ही किक के फर्स्ट लुक के रिलीज होने की खबर ने लोगों को काफी उत्सुक कर दिया था। लोग सुबह से ही इस पोस्टर को देखने के लिए बेताब थे। हालांकि इस पोस्टर में ना ही सलमान खान की तस्वीर है और ना ही फिल्म की हिरोइन जैकलीन की। पोस्टर में सिर्फ एक मास्क जैसा नज़र आ रहा है और चारों तरफ बिजली, बारिश, अंधेरा नज़र आ रहा है।

हालांकि इस पोस्टर का सभी को बेसब्री से इंतजार था लेकिन पोस्टर को देख लोग थोड़ा सा निराश भी हुए। क्योंकि पोस्टर मे सलमान खान जो नज़र नहीं आ रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद लगातार लोक किक के पोस्टर को शेयर कर रहे हैं। अभी तक इस पोस्टर को लाखों लोग शेयर कर चुके हैं और लगातार लोग शेयर कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पोस्टर में ये जो मास्क है वो कृष के मास्क जैसा नज़र आ रहा है। थोड़ा अजीब सा है। खबर के अनुसार फिल्म में सलमान खान का किरादर ग्रे शेड्स लिये हुए है। थोड़ा हीरोगीरी है तो थोड़ा विलेनगीरी भी है।

किक फिल्म रिलीज हो रही है ईद पर पिछले साल ईद पर शाहरुख खान ने बाजी मार ली और उनकी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने कई रिकॉर्ड तोडे़। इस साल एक बार फिर से सलमान खान ईद पर अपनी वापसी कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान का साथ दे रही हैं जैकलीन फर्नाडींज और नवाजुद्दीन सिद्दीकी। साल की शुरुआत में रिलीज होने वाली जय हो ने सलमान खान और उनके फैंस को काफी निराश किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की।

अब देखना है किक के प्रोमो और ट्रेलर आगे क्या धूम मचाते हैं। किक फिल्म को लेकर सलमान खान के फैंस काफी उत्साहित हैं और उम्मीद है कि इस साल भी ईद पर सलमान की फिल्म अच्छी कमाई करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X