Kick Box Office: जानिये 'किक' ने किस दिन कितने की किक मारी!
25 जुलाई का दिन बॉलीवुड के लिए एक यादगार दिन बन गया है। इसलिये नहीं क्योंकि इस दिन सलमान खान की फिल्म किक रिलीज हुई लेकिन इसलिए क्योंकि इस दिन से बॉक्स ऑफिस का ठंडा पड़ा मार्केट गरम हो गया और ये गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही गयी। भाई आए, ईदी ली और ईदी दी। और ये सिलसिला अभी तक जारी है। यही नहीं ये सिलसिला अगले शुक्रवार तक भी जारी रहेगा और उसके बाद भी अगर अक्षय कुमार की एंटरटेनमेंट ने लोगों को एंटरटेन नहीं किया तो।
सलमान खान की किक ने पहले दिन से जो करोड़ों की कमाई करनी शुरु की तो अभी तक एक हफ्ते बाद तक भी कमाई लगातार बढ़ती ही जा रही है। लोग भाई को ईदी देने ईद के बाद भी सिनेमाहॉल जा रहे हैं। एक बार नहीं बल्कि कई कई बार जा रहे हैं, कभी अपने दोस्तों के साथ, कभी अपने परिवार के साथ तो कभी अपने प्यार के साथ। क्योंकि आखिर किक तो हर एक रिश्ते में है, और अगर सलमान की फिल्म हो तो किक तो मिलनी ही है।
किक फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। सलमान खान खुद अपनी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। तो आइये देखते हैं सात दिनों में किक ने हर एक दिन कितने करोड़ की कमाई की।


Click it and Unblock the Notifications