मुनाफे के मामले में किक साल 2014 की टॉप फिल्म
सलमान खान और कबीर खान ने कुछ समय पहले एक था टाइगर से बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और कई नये रिकॉर्ड बनाए। साल 2014 में एक बार फिर से ये जोड़ी वापस लौटी और बॉक्स ऑफिस को साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म किक दी। ईद के मौके पर रिलीज हुई किक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन भले ही झंडे ना गाड़े हों लेकिन हर दिन करोड़ों की किक मारकर अपने खाते में साल 2014 की सभी फिल्मों से ज्यादा कमाई जमा कर ली।
किक ने ना केवल 200 करोड़ क्लब में एंट्री की बल्कि फिल्म ने डिस्ट्रीब्यूटर शेयर के मामले में भी बाजी मारते हुए करीब 100 करोड़ का मुनाफा दिया। इंडियन बॉक्स ऑफिस के अनुसार फिल्म के मल्टीप्लेक्स में हुई कुल कमाई में से से मल्टीप्लेक्स के मालिक का हिस्सा निकालने के बाद जो मुनाफा बचता है वो डिस्ट्रीब्यूटर का हिस्सा होता है।
अगर साल 2014 की बात करें तो अभी तक यानी सितंबर माह तक कुल 6 फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है लेकिन किक इकलौती ऐसी फिल्म है जिसने डिस्ट्रीब्यूटर के शेयर को निकालने के बाद करीब 100 करोड़ का मुनाफा कमाया।


Click it and Unblock the Notifications











