सलमान का साथ और बदल जायेगी जैकलीन की किस्मत
श्रीलंकाई अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को बॉलीवुड में आये अच्छा-खासा वक्त हो चुका है लेकिन फिर भी अभी उन्हें फिल्मी दुनिया में वह जगह नहीं मिली जिसकी उम्मीद में वह श्रीलंका से भारत आयी थीं। अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन जैकलीन को लोग सुंदर और सेक्सी तो मानते हैं लेकिन अभी तक उन्हें सुंदर अभिनेत्री का तमगा नहीं मिला है जिसकी वजह से जैकलीन कहीं ना कहीं उदास ही हैं।
लेकिन लगता है कि अब उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्होंने अब सलमान खान का दामन पकड़ लिया है। दोनों ही एक साथ फिल्म किक में आ रहे हैं जिसकी शूटिंग के लिए दोनों इस महीने के अंत में ब्रिटेन भी जा रहे हैं।
जिसको लेकर जैकलीन बहुत ज्यादा उत्साहित है। उन्होंने कहा कि उन्हें सलमान संग काम करने की बेहद इच्छा थी लेकिन उनकी यह इच्छा इतनी जल्द पूरी हो जायेगी, यह नहीं सोचा था।
मालूम हो कि साजिद नाडिया निर्देशित इस फिल्म के निर्माता खुद सलमान खान ही हैं। फिल्म एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है।
आईये आपको बताते हैं कि किक की हिरोईन जैकलीन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें..


Click it and Unblock the Notifications