Box Office Report- 30 करोड़ पार हुई सलमान की किक!
अभी तक मिले आंकड़ों के अनुसार किक का पहले दिन का बिजनेस 28 करोड़ के करीब है। हालांकि अभी तक पूरे आंकड़े नहीं मिले हैं और ये उम्मीद जताई जा रही है कि ये आंकड़ा 30 करोड़ के पार गया है। हालांकि इतने बड़ी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के पीछे कहीं ना कहीं फिल्म की बढ़ी हुई टिकटों का भी हाथ है। चूंकि 25 तारीख को आखिरी जुम्मा था तो कई शहरों में बच्चो वो बड़ों की छुट्टी थी। इसके चलते शुरुआत के कुछ दिनों तक किक की टिकट के दाम बढ़ा दिये गये हैं।
अब टिकट चाहे 300 की हो या 400 की सलमान के फैंस तो किक तो देखेंगे ही, आखिर एक साल बाद भाई ईद पर लौटे हैं तो ईदी तो बनती है। साथ ही अपने फैंस को ईदी के तौर पर बेहतरीन फिल्म के साथ ही साथ अपनी आवाज में गाये गये गानों का तोहफा देकर सलमान ने एक तरह से डबल ईदी दे दी है। तो ऐसे में फैंस का भी तो फर्ज बनता है कि वो अपने भाई की फिल्म देखने जाएं और उन्हें ईदी के तौर पर एक नया रिकॉर्ड दें।
तो देखते हैं अभी तो शुरुआत हुई है। आगे वीकेंड को दो दिन और अगला पूरा हफ्ता है क्योंकि अगले हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। कुल मिलाकर किक के पास पूरे दो हफ्ते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












