..................... Kick failed to break Chennai Express or Dhoom 3 record - Hindi Filmibeat

किक ने कमाए तीन दिन में 87 करोड़, चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड बरकरार

सलमान खान की फिल्म किक ने तीन दिनों में करीब 87 करोड़ की कमाई कर ली है लेकिन अभी भी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का तीन दिनों का रिकॉर्ड 100 करोड़ अभी भी कायम है। शाहरुख के फैंस का कहना है कि भले ही सलमान भाई बनकर अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करते हों लेकिन शाहरुख खान आज भी बॉलीवुड के बादशाह यानी दिलों के सरताज हैं। शाहरुख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने पिछले साल ईद पर रिलीज होकर तीन दिनों में करीब 100 करोड़ का बिजनेस किया था।

पिछले साल ईद पर ना सही लेकिन इस साल ईद पर जरुर सलमान खान दोबारा से अपने चाहने वालों को ईदी देने लौटे और फैंस ने शुरुआत के तीन ही दिनों में भाई को ईदी देने के बहाने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर करीब 87 करोड़ का बिजनेस दिला दिया। फिल्म ने निसंदेह बेहतरीन कमाई की और सलमान की ही कई फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा लेकिन शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस से किक पीछे रह गयी।

सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं बल्कि आमिर खान की फिल्म धूम 3 से भी किक पीछे रह गयी। धूम 3 ने सिर्फ भारत में ही 3 दिनों में 100 करोड़ की कमाई कर ली थी। धूम 3 और चेन्नई एक्सप्रेस से पिछड़ने के बाद भी अभी किक फिल्म को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं और सभी का मानना है कि आने वाले पूरे हफ्ते में सलमान खान की किक को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी।

अभी ईद का दिन बाकी है और ईद के दिन सलमान के चाहने वाले ईदी के रुप में किक के नाम कितने करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करते है ये जानने के लिए बस एक दिन का इंतजार और।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X