साजिद ने भी माना चेतन हैं उनकी 'किक' के लेखक

Sajid Nadiawala and Salman Khan
भारतीय युवाओं के पसंदीदा नॉवेल लेखक चेतन भगत अब फिल्मो के स्क्रिप्ट राइटर बन चुके हैं और ये मौका उन्हें दिया हैं निर्देशक साजिद नाडियावाला ने। चेतन ने कुछ दिन पहले ही ट्विटर पर ट्वीट किया कि वो सलमान खान की फिल्म किक जिसका निर्देशक साजिद नाडियावाल कर रहे हैं की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। साथ ही चेतन ने मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि वो हमेशा से सलमान खान के साथ काम करना चाहते थे। साजिद ने भी मीडिया के सामने स्वीकार किया कि चेतन ही उनकी फिल्म 'किक' के स्क्रिप्ट राइटर हैं।

चेतन ने कहा "मैं सलमान को तब से जानता हूं जब से उन्होंने मेरे नॉवल वन नाइट एट ए कॉल सेंटर पर बनी फिल्म हेलो में काम किया था। मैं तभी से उनके साथ काम करना चाहता था। हम किक फिल्म जो की ऑरिजनली तेलुगु भाषा में बनी है की कहानी पूरी की पूरी ट्रांसलेट कर सकते थे लेकिन यहां पर मेरे सामने चैलेंज है इसकी कहानी को ऑरिजनल बनाने का। जब मैंने ये फिल्म तेलुगु में देखी तो मुझे ये बहुत पसंद आई लेकिन मुझे लगा कि इसकी कहानी में फेरबदल किया जा सकता है। साजिद की भी बतौर निर्देशक किक पहली फिल्म होगी। मैं उन्हें तब से जानता हूं जबसे उन्हें मेरी नॉवेल 2 स्टेट्स के राइट्स मिले हैं। किक को लेकर उनकी महत्वाकांक्षा बहुत ऊंची है और मैं कोशिश करूंगा कि उनकी इस सोच को मैं हकीकत में तब्दील कर सकूं।"

साजिद ने चेतन के बारे में बताते हुए कहा "मुझे बहुत खुशी है कि चेतन मेरी फिल्म का स्क्रीनप्ले लिख रहे हैं और रजत अरोड़ा डायलॉग। मैं बिना अच्छी कहानी के निर्देशक नहीं बनना चाहता था।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X