आला रे आला सिंघम आला, किक को छका डाला

सलमान खान की किक ने रिलीज के करीब चार हफ्तों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सिलसिला जारी रखा लेकिन पिछले हफ्ते रिलीज हुई सिंघम रिटर्न्स ने किक फिल्म की धड़ाधड़ कमाई पर थोड़ा सा अंकुश लगा दिया है। किक ने मात्र 5 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी किक के दम से करोड़ों की कमाई करनी जारी रखी और आखिरकार चार हफ्तों करीब 10 दिनों में ही फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

25 जुलाई को रिलीज हुई किक ने अभी तक पूरे भारत में करीब 231 करोड़ की कमाई कर ली है। चौथे बुधवार को किक ने करीब 25 लाख कमाए जो कि अभी तक हर रोज की कमाई से काफी कम थी। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि अब किक की कमाई धीरे धीरे कम होती जाएगी क्योंकि 15 अगस्त को रिलीज हुई सिंघम रिटर्न्स ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत करके किक को एक भारी किक दी है।

हालांकि किक अभी साल 2014 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। लेकिन अगर इसी तरह से सिंघम रिटर्न्स बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती रही तो हो सकता है कि आने वाले कुछ दिनों में सिंघम किक को पीछे भी छोड़ दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X