तीन दिनों में 100 करोड़ के करीब पहुंची किक- Box Office report
बॉलीवुड क्रिटिक्स को उम्मीद है कि ईद के दिन के बाद तक यानी बुधवार तक किक फिल्म 150 करोड़ तक की कमाई कर लेगी। क्योंकि तीन दिनों में 83 करोड़ की कमाई करने के बाद सोमवार को तो किक की कमाई 100 करोड़ पार हो ही जानी चाहिए। और उसके बाद अपने भाई को ईदी देने के लिए मंगलवार को लोग सिनेमाहॉल में टूटेंगी ही। तब हो सकता है कि किक एक ही दिन में करीब 30-35 करोड़ कमा ले और अगर इसी तरह कमाई चलती रही तो बुधवार तक किक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 150 करोड़ के पार होगा।
ईद हमेशा से ही सलमान खान के लिए बोनस रहा है। ईद के दिन सलमान खान की फिल्मों को बहुत ही बेहतरीन रिस्पॉंस मिला है और इस बार तो पूरे एक साल बाद सलमान खान दोबारा से ईद पर लौटे हैं तो ऐसे में उनके चाहने वालों का प्यार तो बरसना ही था। वैसे भी जिस तरह से किक फिल्म का प्रचार किया गया ये कहकर कि "ईद आ गयी है और वो ईदी लेने आ रहा है" तो ऐसे में भला दिल से सोचने वालों के पास विकल्प ही क्या था सलमान को ईदी के रुप में उनकी फिल्म देखने जाने के सिवा।
तो देखते हैं ईद के दिन भाई को कितनी ईदी मिलती है। बस एक दिन का और इंतजार भाई को ईदी के साथ ही साथ किक फिल्म का रिकॉर्ड लोगों के सामने होगा।


Click it and Unblock the Notifications
