Box Office- किक से सलमान ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, 31वीं 100 करोड़ी फिल्म
सलमान खान की किक फिल्म रिलीज हुई, फिल्म की शुरुआत धमाकेदार हुई और उसके बाद हर एक दिन बॉक्स ऑफिस पर भी किक को एक के बाद एक बेहतरीन किक मिलती गयी। ईद के दिन तो सलमान भाई को ईदी देने के लिए लोगों की भीड़ इतनी उमड़ी की यूं लगा कि आज तो सारे रिकॉर्ड टूट ही जाएंगे। हालांकि फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस और आमिर की धूम 3 को पीछे छोड़ने में कामयाब ना हो सका लेकिन जितनी मेहनत से फिल्म बनाई गयी उसी लगन से भाई के फैंस ने फिल्म को देखने में अपनी उत्सुकता दिखाई।
अभी भी लगातार सिनेमाहॉलों में किक का फीवर चढ़ा हुआ है और लगातार लोग अपने परिवार, दोस्तों के साथ फिल्म देखने जा रहे हैं। यहां तक कि कई लोगों ने अपने भाई की फिल्म को एक नहीं कई कई बार देख लिया है आखिर भाई की ईदी का सवाल है। सलमान के फैंस पिछले एक साल से इंतजार कर रहे थे कि सलमान की फिल्म रिलीज हो और वो अपने परिवार के साथ, दोस्तों के साथ सिनेमाहॉल जाएं। किक ने सभी को इस लंबे इंतजार का मीठा फल दिया। किक फिल्म अभी तक बॉलीवुड 31 वीं 100 करोड़ी फिल्म बन गयी है।
फिल्म में सलमान खान द्वारा गाए गये गानों ने तो बस फैंस का दिल ही लूट लिया। हर कोई इस बात को उत्सुक हो रहा होगा कि किक फिल्म को लेकर जो इतनी सुगबुगाहट थी मार्केट में तो किक उतनी कमाई कर पाई या नहीं। तो हम यहां पर लेकर आए हैं आपके लिए कुछ बॉक्स ऑफिस आंकड़े जो कि आपको बताएंगे कि किक ने किन फिल्मों को पछाड़ा है और किन फिल्मों से वो खुद पिछड़ गयी है।


Click it and Unblock the Notifications











