किक बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट- पांच हफ्ते में 232 करोड़
सलमान खान की फिल्म किक की रफ्तार धीरे धीरे बॉक्स ऑफिस पर कम होती जा रही है, किक ने रिलीज के तीन हफ्तों तक बेहतरीन कमाई की और वो भी काफी तेजी के साथ। लेकिन पांचवे हफ्ते तक किक का कलेक्शन काफी धीमा होता गया और अब तो फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग रुकने की कगार पर आ पहुंचा है। रिलीज के बाद शुरुआती दिनों में किक ने हर रोज करोड़ों की कमाई की लेकिन पांचवे हफ्ते के अंत तक किक की कमाई लाखों में तब्दील हो गयी।
25 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म किक ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 26 करोड़ की कमाई की। उसके बाद मात्र पांच दिनों में किक ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली जो कि सलमान खान की पिछली फिल्मों के कलेक्शन से कई गुना ज्यादा था। किक ने करीब दो हफ्तों में ही 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। चार हफ्तों तक किक बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती रही लेकिन पांचवे हफ्ते सिंघम रिटर्न्स के रिलीज होने के बाद किक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थोड़ा ठंडा पड़ने लगा।
किक की रिलीज के बाद को दो सप्ताह में कोई भी ऐसी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी जिसकी वजह से किक को लेकर लोगों का उत्साह ठंडा पड़ जाए। लेकिन तीन हफ्तों के बाद अजय देवगन की फिल्म सिंघम रिटर्न्स ने किक के सभी दर्शकों को अपनी तरफ खींच लिया। सिंघम ने किक को काफी अच्छी टक्कर दी और पहले ही दिन फिल्म ने 32 करोड़ की कमाई करके कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिये।
फिल्हाल किक अपनी रिलीज के पांचवे शुक्रवार तक करीब 232 करोड़ की कमाई कर चुकी है। देखना है कि आने वाले हफ्तों में किक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और कितना बढ़ता है।


Click it and Unblock the Notifications












