Kick 2 को लेकर आ गई तगड़ी अपडेट, निर्देशक ने सलमान खान के 'डेविल' अवतार पर दिया बड़ा बयान!

बेशक सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं लेकिन उनके फैंस लंबे समय से किक 2 का भी इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान को उनके फैंस एक बार फिर से डेविल के रूप में देखना चाहते हैं और काफी पहले इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान भी हो चुका है।
अब इस फिल्म से एक बड़ी अपडेट सामने आई है और फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ने एक खुलासा कर दिया है। साजिद की मानें तो फिल्म पूरी तरह से लिखी जा चुकी है और काफी जल्दी फ्लोर पर जाएगी। इस दौरान वो पिंकविला बात कर रहे थे। उन्होने कहा, "मैंने किक के साथ खुद को एक निर्देशक के रूप में लॉन्च किया था।
जैसे ही मैं किक के बारे में बोलता हूं, मुझे इंडस्ट्री से मैसेज मिलते हैं और यहां तक कि डिजिटल दुनिया भी सवालों से भर जाती है कि किक 2 कब शुरू होगी।'' इसके अलावा साजिद नाडियाडवाला ने कहा है कि, "अब, मैं वादा करता हूं कि किक 2 बनेगी।
पूरी स्क्रिप्ट कागज पर है, यह पूरी तरह से लिखी हुई है लेकिन इसमें समय लगेगा। हमें इसकी रिलीज के लिए बड़े पैमाने और बेहतर समय की जरूरत है।' किक बनाने के लिए हमें सिनेमा की खपत को वापस फैशन में लाना होगा। एक बार जब हम सामान्य स्थिति में आ जाएंगे, तो मैं किक 2 को फ्लोर पर ले जाने के लिए तैयार हो जाऊंगा।''
साजिद नाडियाडवाला के इस बयान से इतना तो तय है कि किक 2 बनेगी लेकिन इसके लिए अभी किसी तरह की समय नहीं तय हुआ है। सलमान खान के फैंस निश्चित ही ये जानकर काफी खुश हो गए होंगे कि डेविल वाले अवतार में वो मेगास्टार को देखेंगे।
सलमान खान फिलहाल स्पाई फिल्म टाइगर 3 में काम कर रहे हैं और इस फिल्म को काफी बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। फिल्म सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ फिर से धमाका करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











