KICK 2- सलमान खान की फिल्म के लिए नहीं करना पड़ेगा ज्यादा इंतजार- जानिए कब शुरु होगी शूटिंग
सुपरस्टार सलमान खान इन दिनो दबंग 3 की शूटिंग को पूरा करने में व्यस्त हैं और साल के अंत में फिल्म रिलीज भी कर दी जाएगी। इसके अलावा सलमान खान की एक और फिल्म की सीक्वल बनने की खबरें जोरों पर हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म किक 2 की..जिसकी शूटिंग अगले साल यानि 2020 में शुरु हो सकती है। बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म को लेकर कई निर्देशकों का नाम सामने आ रहा है।
भारत के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने भी बातों बातों में कहा था कि वह रोहित शेट्टी के साथ काम करने वाले हैं। वहीं, अफवाह उड़ी कि किक 2 में एक्शन सीन्स का स्तर देखते हुए प्रोड्यूर्स ने बतौर निर्देशक रोहित शेट्टी को अप्रोच करने की सोची है।

लेकिन बता दें, इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। बता दें कि पहली वाली किक लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी और फिल्म के गाने भी काफी धमाकेदार थे। इसके अलावा चर्चा ये भी है कि सलमान खान टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म भी लेकर आने वाले हैं।
इसका मतलब ये है कि लगातार भाईजान अपने फैंस के लिए तोहफे लाने वाले हैं। आलिया भट्ट के साथ आ रही इंशाल्लाह भी सुर्खियों में है। फिलहाल इन फिल्मों के सीक्वल्स चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











