किक 2- इस बार बन जाएगी सलमान खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी- लेकिन ये है शर्त!
Recommended Video
सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर कई बार फिल्में बनाने की कोशिशें की गईं हैं लेकिन बात नहीं बन पाई है। लेकिन इस बार खबर आ रही है कि सलमान खान की फिल्म किक 2 में वो नजर आ सकती है। दरअसल फिल्ममेकर्स लगातार इस बारे में दीपिका से बात कर रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की माने दीपिका इस फिल्म सलमान खान की हीरोइन के तौर पर नहीं नजर आना चाहती बल्कि उनका रोल भी बेहतरीन होना चाहिए।
इस बारे में साजिद नाडियाडवाला काम भी कर रहे हैं। हालांकि सभी ये चाहते हैं कि सलमान खान और दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आएं। खबरों की मानें तो किक के पहले पार्ट में भी दीपिका को सलमान के साथ लाने की कोशिशें हुई थीं लेकिन तब बात नहीं बनी थीं।

इसके बाद जैकलीन को सलमान के साथ लाया गया। हालांकि इस बार खबर है कि बात बन गई है और दीपिका व सलमान एक साथ नजर आएंगे।
किक के लिए जैकलीन फर्नांडीज़ को चुना गया था और ये फिल्म जैकलीन के करियर में शोहरत की वजह बनी। दीपिका इस समय फिल्म छपाक और सलमान खान भारत में बिजी चल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications