Kick 2 में आसिम रियाज की एंट्री वाली खबर पर भड़के मेकर्स, ट्वीट करते हुए ऐसे लगाई लताड़!

 kick 2

सलमान खान की कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तगड़ा धमाका किया है जिनको आज भी याद रखा जाता है और किक इनमें से एक है। डेविल के किरदार में उन्होने शानदार काम किया था। इस फिल्म की रिलीज के कुछ समय बाद ही साजिद नाडियाडवाला ने जबसे फिल्म किक 2 की घोषणा की थी।

फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे। हालांकि इस वक्त एक खबर सामने आई है जिसके बाद मेकर्स ने कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया है जो कि आपको हैरान करने वाला है। दरअसल कुछ दिनों से खबरें थीं कि इस फिल्म में लीड विलेन के तौर आसिम रियाज नजर आने वाले हैं और वो तैयारी कर रहे हैं।

हालांकि मेकर्स को इन खबरों के बाद सामने आना पड़ा और ऐसा कुछ कह डाला है जो कि आपको हैरान करने वाला है। साजिद नाडियाडवाला ने इन खबरों को पूरी तरह से नकार दिया है।

उन्होने लिखा, ''हम #Kick2 के लिए अपनी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और यह खबर सच नहीं है! हम सभी मीडिया हाउस से अनुरोध करते हैं कि कृपया समाचार को छापने से पहले हमारे साथ स्पष्ट करें।'' इसके बाद उनका ये पोस्ट खबरों का हिस्सा है और आसिम रियाज के फैंस काफी दुखी हो गए हैं।

कुछ दिनों पहले भी खबर आई थी कि अभी तक किक 2 की स्क्रिप्ट फाइनल नहीं की गई है। साजिद नाडियाडवाला चाहते हैं कि किक 2 की स्क्रिप्ट उस स्तर की हो, जो इस फ्रैंचाइजी को और ऊपर ले जाए। फिल्म की जिस स्क्रिप्ट पर पहले चर्चा हो रही थी.. उसमें अब काफी तबदीली लाई जाएगी।

हालांकि फिल्म कब शुरु होगी और इसको कब रिलीज किया जाना है, इसको लेकर भी किसी तरह का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग लगातार कर रहे हैं और हाल ही में उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई है जो कि काफी पसंद की जा रही है।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan kick 2 asim riaz
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X