सिकंदर के सेट से हुआ 'किक 2' का ऐलान, इस दमदार पर्सनालिटी में नजर आएंगे सलमान खान

Kick 2 announced from the sets of Sikandar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि सलमान खान सिकंदर की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन लगता है कि अब फैन्स को डबल बोनस मिलने वाला है। जी हां, हाल ही में सिकंदर के सेट पर किक 2 का घोषणा की गई है।
साजिद नाडियाडवाला सलमान खान के साथ पार्टनरशिप में फिल्म बना रहे हैं। ऐसे में अब लगभग दस साल बाद यह जोड़ी फिल्म सिकंदर के जरिए फिर से साथ आई है, और हर कोई इसके लिए उत्साहित है। लेकिन इससे भी बड़ी खबर यह है कि साजिद नाडियाडवाला ने किक 2 के लिए एक फोटोशूट की एक झलक शेयर की है, जिसे देखकर फैंस सरप्राइस हो गए हैं। यानी कि सलमान खान साजिद के साथ दो बड़ी फिल्में करने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
सोशल मीडिया पर नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने सलमान खान की एक बेहतरीन तस्वीर के साथ किक 2 का ऐलान किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि यह सलमान खान की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। जिसमें सलमान खान बैक से पोज देते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में एक खास कैप्शन भी लिखा है- 'यह एक शानदार किक 2 का फोटोशूट है सिकंदर...
पहले भी सलमान खान के साथ बना चुके हैं फिल्में
साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान ने 2014 में किक के साथ धूम मचाई, जो साजिद की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। किक एक बड़ी हिट साबित हुई, दर्शकों ने इसे खूब सराहा, और यह सलमान खान की पहली 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बनी, जिससे यह 2014 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनकर सामने आई।
अब एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है क्योंकि साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान किक 2 के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा, वो ईद 2025 पर भी धमाका करने वाले हैं सिकंदर के साथ, जो साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बन रही है और एआर मुरुगडोस इसे डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसमें सलमान खान लीड रोल में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











