प्रभास की आदिपुरुष में किच्चा सुदीप की एंट्री, निभाएंगे विभीषण का किरदार? जानिए क्या बोले अभिनेता!
काफी समय से सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा चल रही है और इस फिल्म से एक के बाद कई सितारों के नाम सामने आ रहे हैँ। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो कन्नड़ फैंस के लिए काफी शानदार होने वाली है क्योंकि उनके सुपरस्टार की एंट्री भी इस फिल्म में हुई है। पता चला है कि सुपरस्टार किच्चा सुदीप भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे और रावण के बड़े भाई विभीषण का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।
हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन खुद किच्चा सुदीप ने इस बात पर रिएक्ट किया है। उन्होने इस बारे में बात करते हुए बताया कि मेकर्स की उनसे कोई बात नहीं हुई है।

हालांकि उन लोगों ने मेरे मैनेजर से बात की थी और इसको लेकर अभी भी विचार जारी है। हालांकि अभी कुछ भी कहना काफी जल्दबाजी साबित होगा। किच्चा सुदीप का ये बयान काफी तेजी से चर्चा में हैं।

दमदार कलाकार
बता दें कि इस फिल्म में रावण के रोल में अभिनेता सैफ अली खान नजर आने वाले हैं जो कि काफी दमदार कलाकार हैं।

सीता का रोल
हाल ही में फिल्म तान्हाजी में उन्होने निगेटिव रोल निभाया था जिसके बाद से उनको ऐसे रोल लगातार ऑफर हो रहे हैं। खबर आई थी कि फिल्म में सीता का रोल कृति सैनन प्ले करने वाली हैं।

राम अवतार
हाल में ही प्रभास का राम अवतार का पोस्टर सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ था जिसे फैंस ने द्वारा बनाया गया था।

400 करोड़ की आदिपुरुष
अब फैंस प्रभास के लुक को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 400 करोड़ की आदिपुरुष लगातार चर्चा में हैं।

रामायण
फिल्म में मल्टी स्टार नजर आएंगे और रामायण को एक बार फिर फैंस को नए अंदाज में देखने को मिलेगी।

साहो
सुपरस्टार प्रभास इसके पहले फिल्म साहो में नजर आए थे जो कि काफी बडे बजट की फिल्म थी लेकिन कुछ खास नहीं चली।


Click it and Unblock the Notifications