अजय देवगन के साथ ट्विटर विवाद पर किच्चा सुदीप ने कहा, 'मुझे विश्वास ​​है कि इसके पीछे कोई तीसरा व्यक्ति था'

राष्ट्र भाषा को लेकर अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच ट्विटर पर तगड़ी बहसबाजी हुई थी। लंबे समय तक उनकी खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। हाल ही में सुदीप ने इस पर बात की है और कहा कि उन्हें विश्वास है कि वो ट्विट अजय देवगन ने नहीं किया था। एक्टर ने कहा, अजय देवगन सज्जन व्यक्ति हैं और हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है।

बीते महीने किच्चा सुदीप ने एक इवेंट के दौरान बयान दिया था कि "हिंदी अब राष्ट्र भाषा नहीं रही है। बॉलीवुड पैन इंडिया फिल्में बनाने में स्ट्रगल कर रहा है, जबकि साउथ इंडस्ट्री पहले से सफल रही है।" इस बयान पर फिर अजय देवगन ने रिप्लाई देते हुए हिंदी में लंबा पोस्ट लिखा था.. और था कि हिंदी राष्ट्र भाषा नहीं है तो अपनी फिल्में आप हिंदी में डब क्यों करते हैं। इसके बाद दोनों में ट्विटर पर बहस देखने को मिला था।

kichcha-sudeep-opens-on-his-twitter-spat-with-ajay-devgn-says-i-believe-a-third-person-was-behind-it

बहरहाल, अब हाल ही में अपनी फिल्म विक्रांत रोणा के प्रमोशन के दौरान सुदीप ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है और कहा कि उनके और अजय देवगन के बीच सब सही है।

किच्चा सुदीप हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहते हैं, "अजय देवगन एक सज्जन व्यक्ति हैं। हमारे बीच सब सही है। मैं आपको 100 प्रतिशत बता रहा हूं कि वहां एक छोटी-सी गलतफहमी हुई थी। उन्होंने मुझे ट्विट किया.. लेकिन जब मैंने उन्हें जवाब दिया तो.. वो इतने प्यारे हैं कि उन्होंने तुरंत रिट्विट करते हुए कहा, "मुझे मेरा जवाब मिल गया सुदीप, इसे क्लियर करने के लिए धन्यवाद।"

जब बहसबाजी के दौरान अजय देवगन ने सुदीप को ट्विट किया था.. तो वो हिंदी में लिखा था। जबकि सुदीप का जवाब इंग्लिश में था। सुदीप ने लिखा था कि वो कन्नड़ में जवाब देना चुन सकते थे, और आपको मेरी बात समझ भी नहीं आती।

इस विवाद में जहां कुछ फैंस द्वारा सुदीप को समर्थन मिला था। वहीं, कई लोगों ने कहा कि अजय को बातचीत के लिए कॉमन लैंग्वेज इंग्लिश का इस्तेमाल करना चाहिए था। हाल ही में इस पर बात करते हुए सुदीप कहते हैं, "मुझे पूरा यकीन है कि जिस शख्स को मैं जानता हूं, वो कभी हिंदी में ट्विट नहीं करेंगे। निश्चित रूप से इसके पीछे किसी तीसरे व्यक्ति का आइडिया है। लेकिन मैं इस बारे में जानना नहीं चाहता और कोई निष्कर्ष नहीं निकालना चाहता।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X