..................... Kiccha Sudeep starrer Vikrant Rona's release date to be out on 2nd April with a teaser | किच्चा सुदीप स्टारर 'विक्रांत रोणा'- स्पेशल टीज़र के साथ 2 अप्रैल को होगी रिलीज डेट की घोषणा - Hindi Filmibeat

किच्चा सुदीप स्टारर 'विक्रांत रोणा'- स्पेशल टीज़र के साथ 2 अप्रैल को होगी रिलीज डेट की घोषणा

अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित बादशाह किच्चा सुदीपा की 3डी एक्शन एडवेंचर मिस्ट्री थ्रिलर 'विक्रांत रोणा' बेशक इस साल रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। बता दें, निर्माताओं ने पिछले साल फिल्म की एक झलक लॉन्च की थी और देश भर के सिनेमाघरों में 3डी में रिलीज किया था, तब से ही इस फिल्म ने दर्शकों को, खासतौर पर किच्चा के फैन्स के बीच भारी उत्साह और उत्सुकता पैदा कर दी है।

ऐसे में फैन्स की इस उत्सुकता को और भी ज्यादा बढ़ाते हुए मेकर्स ने हाल ही में 2 अप्रैल, 2022 को फिल्म की रिलीज डेट के साथ स्पेशल टीजर लॉन्च करने का एलान किया है।

kiccha-sudeep-starrer-vikrant-rona-release-date-to-be-out-on-2nd-april-with-a-teaser

इससे पहले 2 सितंबर को किच्चा के जन्मदिन के मौके पर, निर्माताओं ने इसकी पहली झलक पेश की थी, जिसने फिल्म के लिए प्रत्याशा बढ़ा दी क्योंकि इसमें विक्रांत रोणा उर्फ ​​द लॉर्ड ऑफ द डार्क ने अपने दुश्मनों के दिलों में डर पैदा कर दिया था।

'विक्रांत रोणा' जो कि पैन वर्ल्ड 3डी फिल्म है, देश की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही है। द बुर्ज खलीफा पर अपने टाइटल लॉन्च से लेकर जैकलीन फर्नांडीज को बोर्ड पर लाने और यहां तक ​​कि 50 से अधिक देशों में रिलीज के एलान करने तक, 'विक्रांत रोणा' हर वजह से चर्चा में रही है।

जी स्टूडियोज ने शालिनी आर्ट्स के साथ अपने अगले मेगा वेंचर, पैन वर्ल्ड 3 डी फिल्म 'विक्रांत रोणा' की घोषणा की थी। इसमें किच्चा सुदीपा ने जैकलीन फर्नांडीज, निरुप भंडारी और नीता अशोक के साथ मेन किरदार में अभिनय किया हैं।

पैन वर्ल्ड 3डी फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी। साथ ही अरबी, जर्मन, रूसी, मंदारिन, अंग्रेजी जैसी भाषाओं में भी इसके रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है।

बता दें, 'विक्रांत रोणा' जिसमें किच्चा सुदीपा, जैकलीन फर्नांडीज, निरुप भंडारी और नीता अशोक नजर आएंगे, को अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया गया है। वहीं जैक मंजूनाथ ने अपने प्रोडक्शन शालिनी आर्ट्स के तहत इसे निर्मित किया है और इनवेनियो ओरिजिन्स के अलंकार पांडियन द्वारा सह-निर्मित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X