किच्चा सुदीप ने शेयर किया दबंग 3 का नया पोस्टर - किया एलान चुलबुल पांडे Vs बल्ली सिंह
सलमान खान स्टारर दबंग 3 की रिलीज़ को अब केवल 10 दिन बाकी है और अब फिल्म के विलेन किच्चा सुदीप ने फिल्म से अपना नया पोस्टर शेयर किया है। ये पोस्टर खास सुदीप फैन्स के लिए है क्योंकि ये पोस्टर कन्नड़ में है। इतना ही नहीं पोस्टर के साथ किच्चा ने एक एलान भी कर दिया है।
दबंग 3 से अपना ये पोस्टर शेयर करते हुए किच्चा सुदीप ने लिखा 20 दिसंबर 2019 को चुलबुल पांडे Vs बल्ली सिंह का घमासान देखने के लिए तैयार रहिए।

गौरतलब है कि फिल्म में किच्चा सुदीप विलेन की भूमिका में नज़र आएंगे जो चुलबुल पांडे की ज़िंदगी में ऐसा भूचाल लाएगा जो उसे चुलबुल पांडे बनने पर मजबूर कर देगा। जी हां, ये फिल्म प्रीक्वल है।
यानि कि चुलबुल पांडे, चुलबुल पांडे कैसे बना इसकी कहानी। फिल्म के ट्रेलर से ही फिल्म की कहानी समझ में आ चुकी है। फिल्म की कहानी और डायलॉग्स दोनों ही खुद सलमान खान ने लिखे हैं।
जानिए क्या हो सकती है दबंग 3 की कहानी -


Click it and Unblock the Notifications












