सलमान खान को जान से मारने की धमकी, किच्चा सुदीप बोले- मौका मिला तो अकेले चले जायेंगे
बॅालीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने हमेशा से ही बॅालीवुड के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स पर अपना प्रभाव बनाए रखा है। यही वजह रही है कि जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली तो साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता किच्चा सुदीप ने तुरंत सलमान खान को फोन लगाया और इस संबंध में बात की। सलमान खान और किच्चा सुदीप ने एक साथ साल 2019 में दबंग 3 में काम किया था। किच्चा ने सुदीप बाली सिंह की भूमिका निभाई थी। तभी से दोनों के बीच रिश्ता दोस्ती का है।

खुद किच्चा सुदीप ने एक इंटरव्यू के दौरान इसका खुलासा किया। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया है कि सलमान खान की सुरक्षा का पूरी तरह से ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सलमान खान बेबाक और मजबूत इंसान हैं। एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में किच्चा सुदीप ने कहा कि सलमान खान को मिली धमकी के बारे में पता चलने पर उन्होंने संपर्क किया।

सलमान को मौका मिलता तो वह अकेले निकल सकते
किच्चा सुदीप ने यह भी कहा कि अगर सलमान को मौका मिलता तो वह अकेले निकल सकते हैं। वह साइकिल चलाने भी अकेले जा सकते हैं। किच्चा ने आगे कहा कि यह उनका फैसला नहीं है। यह उनका प्यार है जो वह अपने फैंस के लिए करते रहते हैं।

सलमान खान की सुरक्षा
पुलिस विभाग भी उनको सुरक्षित रखना चाहती है। हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। किच्चा ने आगे कहा कि सलमान खान अपनी सोच के आधार पर जीने वाले आदमी हैं। वह किसी को कभी नुकसान नहीं पहुंचाने वाले हैं। आपको बता दें कि किच्चा सुदीप विक्रांत रोनाकी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे।इसी दौरान वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। वह अपने घर में ही आइसोलेशन में हैं।

सलमान खान को हाई स्तर की सुरक्षा
याद दिला दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग में बिजी हैं। सलमान ने हैदराबाद में भी इस फिल्म की काफी शूटिंग की है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान को हाई स्तर की सुरक्षा दी गई। सलमान के मुंबई स्थित घर की सुरक्षा भी पहले से अधिक बढ़ा दी गई।


Click it and Unblock the Notifications











