सलमान खान मुझे कहते रह गए कि किक करो लेकिन मैं नहीं कर पाया - साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप
साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप, दबंग 3 की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के एक सीन के लिए सुदीप को सलमान खान को मारना था लेकिन वो ऐसा कर ही नहीं पा रहे थे क्योंकि सुदीप सलमान की काफी इज़्जत करते हैं। बाद में उन्होंने पूरा फाइट सीन बदलवाया और तब जाकर कहीं ये सीन शूट हो पाया। दबंग 3 में सुदीप विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे।
सुदीप ने बताया कि वो फिल्म के लिए एक फाइट सीन शूट कर रहे थे जहां उन्हें सलमान खान को किक करना था लेकिन वो ऐसा कर ही नहीं पा रहे थे क्योंकि वो सलमान की बहुत इज़्जत करते हैं। सलमान उनसे कहते रह गए कि मुझे किक करो लेकिन सुदीप नहीं कर पाए। बाद में सीन को दूसरी तरह शूट किया गया।

सुदीप ने इस बात का ज़िक्र करते हुए बताया कि अब मुझे समझ आया कि साउथ में लोग मेरे साथ फाइट सीन क्यों नहीं कर पाते हैं। फिल्म के बारे में आगे बात करते हुए सुदीप ने बताया कि उन्होंने फिल्म साईन करने के बाद कुछ दिन का समय मांगा था। उनके शूटिंग शुरू करने के 3 - 4 दिन बाद शूटिंग शुरू हुई।
वहीं फिल्म के डायरेक्टर प्रभुदेवा हैं, इसलिए सुदीप को फिल्म के वातावरण से सहज होने में काफी मदद मिल गई। जानिए दबंग 3 से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications