वॉर 2 में जूनियर एनटीआर के बाद हुई कियारा आडवाणी की एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट

Kiara Advani: कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। इसी बीच कियारा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, सूत्रों की मानें तो कियारा बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 में एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। परंतु इस बात को लेकर अभी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।
दरअसल जब से यशराज फिल्म्स ने 'पठान' की रिलीज से पहले अपनी स्पाई फिल्म की घोषणा की है, तब से 'वॉर 2' को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। फिल्म की पहली किस्त ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन नजर आए थे। अब खबर है कि वॉर 2 में ऋतिक के साथ जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं। अभी हाल ही में ये भी खबरें थीं कि इसमें कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं।
अब कियारा ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा कहा गया है कि कियारा आडवाणी को वॉर 2 फिल्म में लिया गया है। कियारा जब हाल ही में एक फिल्मी इवेंट के दौरान नजर आईं तो उनसे 'वॉर 2' के बारे में सवाल पूछा गया।
इसके जवाब में कियारा बस मुस्कुराईं और चुप्पी साधे रहीं। उन्होंने आगे बताया कि प्रोडक्शन हाउस द्वारा आधिकारिक घोषणा किए जाने तक वह आगे कुछ नहीं बोल सकतीं। खैर, इससे कियारा के फैंस को एक हिंट मिल गया है जो कि एक अच्छी खबर है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल, सिद्धार्थ आनंद 'फाइटर' पर काम कर रहे हैं, जो जनवरी 2024 में रिलीज होगी। इसके बाद निर्देशक 'वॉर 2' पर काम शुरू कर सकते हैं। उनके पास अभी 'टाइगर वर्सेज पठान' भी है। वहीं कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज हुई है। इस फिल्म में दोबारा कार्तिक के साथ उनकी जोड़ी नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications