शादी के कुछ दिन पहले खुले कियारा के गहरे राज! कियारा आडवाणी के कारण टूटने वाला था इस बिजनेसमैन का घर

kiara advani ashneer grover

Ashneer Grover Kiara Advani: बिजनेस रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' के पहले सीजन के एक्स फैक्टर रहे अशनीर ग्रोवर इन दिनों अपनी किताब दोगालापन: द हार्ड ट्रूथ अबाउट लाइफ एंड स्टार्ट-अप्स को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। अशनीर इन दिनों इस किताब का प्रमोशन कर रहे हैं। उन्होंने अपनी इस किताब में अपनी लाइफ के काफी सारे दिलचस्प किस्सों से पर्दा हटाया है। ऐसा ही एक किस्सा अभिनेत्री कियारा आडवाणी से जुड़ा है।

हैरान करने वाला खुलासा
अशनीर ने अपनी इस किताब में एक घटना का जिक्र है जब बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के कारण अशनीर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर का रिलेशन तलभग तलाक तक पहुंच गया था। जी हां... इसे सुनकर झटका जरूर लग सकता है लेकिन अशनीर ने अपनी इस किताब में इस किस्से का खुलासा किया है।

हाउ कियारा आडवाणी ऑलमोस्ट गॉट मी डिवॉर्स्ड
अशनीर ग्रोवर की किताब दोगलापन में 'हाउ कियारा आडवाणी ऑलमोस्ट गॉट मी डिवॉर्स्ड' शीर्षक वाला एक चैप्टर है, जिसमें उन्होंने कुछ साल पहले हुई मजेदार घटना को याद किया, जब वह अपने परिवार के साथ थे. उन्होंने किताब बताया कि एक समय था जब कियारा अडवानी की वजह से उनका घर टूटने वाला था। बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि उनका रिश्ता तलाक तक पहुंच गया था। अशनीर की इस किताब ने जीवन और उसके कटु सत्य पर भी रोशनी डाली है।

अशनीर का मजाक नहीं पसंद आया उनकी पत्नी को
वहीं इस खुलासे ने अशनीर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को चौंका दिया. हालांकि बाद में अशनीर अपनी मां की ओर मुड़ गए और कहा कि आपको पता नहीं है कि बाजार में आजकल क्या चल रहा है। आज के दिन शादी हो रही होती ना तो कियारा आडवाणी का रिश्ता आता है आपके बेटे के लिए। इस बयान को जहां अशनीर की मां ने मजाक की तरह लिया, वहीं उनकी पत्नी माधुरी को इसमें कुछ भी अच्छा नहीं लगा।

30 मिनट तक की लड़ाई
आगे अशनीर ग्रोवर ने बताया कि जब उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर ने कियारा आडवाणी के बारे में उनका बयान सुना तो उन्होंने उनसे बात करना बंद कर दिया। ग्रोवर ने बताया कि एयरपोर्ट जाते समय उनकी पत्नी ने उन्हें 30 मिनट तक लड़ाई की। वहीं अशनीर ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी उनसे इतनी चिढ़ गई थी कि उसने उसे यह तक याद दिलाया कि जब वे शादी कर रहे थे तो वह कुछ भी नहीं था। इसके साथ ही माधुरी जैन ग्रोवर ने अपने पति अश्नीर ग्रोवर से यह भी पूछा कि क्या वह कियारा आडवाणी से शादी करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X