कियारा आडवाणी अपनी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में उनकी Ex गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट को सौंपेंगी ये ज़िम्मेदारी
कियारा आडवाणी ने कॉफी विद करण सीज़न 7 के नए एपिसोड में कई चटपटी और मज़ेदार बातें कीं। इस दौरान करण जौहर ने उनसे एक सवाल पूछा - सवाल था कि आप अपनी शादी में किसे Bridesmaids की ज़िम्मेदारी सौंपेंगी। Bridesmaid यानि कि दुल्हन की बेस्ट फ्रेंड जो दुल्हन से लेकर अपने होने वाले जीजू यानि कि बेस्ट फ्रेंड के दूल्हे का भी पूरा ख्याल रखे।
Recommended Video
कियारा आडवाणी से जब करण जौहर ने Bridesmaid पर सवाल पूछा तो उन्होंने बेहिचक कहा - आलिया भट्ट। क्योंकि मुझे आलिया बहुत ही ज़्यादा प्यारी लगती हैं। ये सुनकर करण जौहर और कियारा के काउच पर बैठे साथी शाहिद कपूर दोनों ही हंसने लगे।

करण जौहर ने कहा, काफी दिलचस्प होगा, सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में आलिया भट्ट, दुल्हन क Bridesmaids हो। अब ये सुनकर कियारा को समझ आया कि उन्होंने क्या बोला और वो थोड़ा हिचकिचा गईं। दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट एक दूसरे को डेट कर चुके हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के रिश्ते कड़वे होकर खत्म हुए।

आलिया को ऑफर हुई थी शेरशाह
गौरतलब है कि 2021 की बेस्ट फिल्मों में से एक थी करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स की शेरशाह। इस फिल्म ने रातों रात सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की दिशा ही बदल दी। सिद्धार्थ के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी के किरदार को भी काफी पसंद किया गया। लेकिन अब एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में हीरोइन की पहली पसंद कियारा आडवाणी नहीं थीं।शेरशाह में कैप्टन विक्रम बत्रा की गर्लफ्रेंड डिंपल छीमा के किरदार के लिए पहले धर्मा प्रोडक्शन्स की चहेती आलिया भट्ट को अप्रोच किया गया था। लेकिन आलिया भट्ट ने इस फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया।

कियारा के हिस्से आई शेरशाह
आलिया ने इस फिल्म को रिजेक्ट करने का कारण बताया डेट्स की कमी। हालांकि, अफवाहों की मानें तो आलिया भट्ट अपने एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करने में सहज नहीं थी। आलिया के इस रोल को रिजेक्ट करने के बाद ये किरदार आया कियारा आडवाणी के हिस्से में। इसके बाद सिद्धार्थ और कियारा एक दूसरे के करीब आ गए और रिपोर्ट्स की मानें तो साल के अंत तक दोनों शादी कर सकते हैं।

शादी की बात पक्की
सिद्धार्थ और कियारा दोनों ही दबी ज़ुबान में ही सही लेकिन कॉफी विद करण पर अपनी शादी की बात कुबूल कर चुके हैं। कियारा ने जहां Bridesmaids के लिए आलिया को चुना है वहीं करण जौहर और शाहिद कपूर ने अपना अपना साइड चुन लिया है। करण जौहर लड़के वाले बनेंगे क्योंकि उन्होंने सिद्धार्थ को लॉन्च किया है वहीं दूसरी तरफ शाहिद कपूर लड़की वाले बनेंगे। दोनों ने तय किया है कि वो इस शादी पर डोला रे डोला पर नाचेंगे।

शादी से ब्रेकअप तक की खबर
शेरशाह के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। वहीं इस फिल्म से ही दोनों एक दूसरे के काफी करीब आए जिसके बाद उनके रिलेशनशिप में होने की खबरें उड़ने लगीं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के जल्दी ही शादी करने की भी खबरें हैं। हालांकि कुछ महीनों पहले ही उनके ब्रेकअप की भी खबर उड़ी थी।

यूं हुई पहली मुलाकात
हालांकि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की पहली मुलाकात, शेरशाह से पहले हुई थी। दोनों किसी पार्टी में पहली बार मिले थे। इस पार्टी में करण जौहर और कियारा साथ गए थे और यहां पर सिद्धार्थ और कियारा की पहली मुलाकात हुई और दोनों ने काफी वक्त साथ बिताया। शाहिद ने कियारा की टांग खींचते हुए कहा कि तुम्हें पहली मुलाकात इतने अच्छे से याद है, ये अच्छी बात है।

आलिया ही है कियारा का नाम
दिलचस्प है कि आलिया भट्ट जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्स गर्लफ्रेंड थीं। वहीं कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी हैं। कॉफी विद करण पर उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें इस बात का दुख है कि उन्होंने अपना नाम बदल दिया। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।


Click it and Unblock the Notifications