सिंदूर ना लगाने पर ट्रोल हुई Kiara Advani, ट्रोलर्स ने पूछे ऐसे सवाल कि...

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी शादी के बाद लगातार कई बार श्रंगार को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। जब भी कियारा सिंदूर या मंगलसूत्र पहनती नहीं है तो यूर्जस उनको सोशल मीडिया पर इसके लिए हमेशा ही खरी-खोटी सुनाते रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक बार फिर से हुआ जब कियारा आडवाणी को सिंदूर ना लगाने पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
जग जाहिर है कि बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शादी के बाद से लगातार खबरों में बने हुए हैं। दोनों की कई सारी फोटोज और वीडियो खुब वायरल हो रहे हैं। फैंस कपल को बहुत सारा प्यार भी दे रहे हैं।
बीते दिन दोनों ने एक पुरस्कार समारोह में भाग लिया था। अब कियारा आडवाणी ने एक और अवॉर्ड इवेंट में रेड कार्पेट पर कदम रखा। हालांकि, इस इवेंट के लिए कियारा का लुक कुछ नेटिजंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। क्योंकि 26 फरवरी 2023 को कियारा आडवाणी ने 'ज़ी सिने अवॉर्ड्स' समारोह में रेड कार्पेट पर एंट्री की उस दौरान वह खूबसूरत तो लग रही थी परंतु उन्होंने श्रंगार के नाम पर कुछ नहीं किया था।
कियारा ने इस इवेंट में 'परफॉर्मर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड जीता। कुछ लोगों को जहां एक्ट्रेस की ये ड्रेस काफी पसंद आई, तो कुछ ने उन्हें वेस्टर्न कल्चर को अपनाने के लिए फटकार लगाई और सिंदूर ना लगाने के लिए खरी-खोटी भी सुनाई। ऐसा पहली बार नहीं कि कियारा को इस चक्कर में ट्रोल होना पड़ा है क्योंकि इससे पहले भी ट्रोलर्स ने श्रंगार ना करने पर एक्ट्रेस को खूब सुना दिया।
अवॉर्ड्स समारोह का वीडियो सामने आने के बाद नेटिजंस ने कियारा के लुक पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। गौरतलब है कि इस जोड़ी ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के 'सूर्यगढ़ पैलेस' में शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications












