कियारा आडवाणी के टॅापलेस फोटोशूट पर बवाल, डब्बू रतनानी ने बताई सच्चाई
कियारा आडवाणी ने अपने टॅापलेस फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में है। बॅालीवुड के लोकप्रिय फोटोग्राफर डब्बू रतनानी 2021 कैलेंडर शूट के लिए एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने टॅापलेस फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट में कियारा आडवाणी ने आगे एक बड़े से पत्ते को रखकर अपना फोटोशूट करवाया था।
कियारा आडवाणी को इसके लिए ट्रोल भी किया गया। डब्बू रतनानी पर भी फोटोग्राफर मैरी बार्श को कॅापी करने का भी आरोप लगाया गया था। डब्बू रतनानी ने इस पर खुलासा करते हुए सफाई दी है कि कियारा इस फोटोशूट के लिए टॅापलेस नहीं हुई थीं। एक वेबसाइट से बातचीत में डब्बू रतनानी ने बताया कि कियारा टॅापलेस नहीं हुई थीं।

इस तस्वीर को क्लिक ही इस तरह से किया गया था ताकि वो क्रिएटिव लगे। खास एंगल के साथ इस तस्वीर को शूट किया था। डब्बू रतनानी ने कहा कि अगर मुझे इस बात के लिए लोग ट्रोल कर रहे हैं मैं कहूंगा कि मैंने खुद का अपना कॅान्सेप्ट प्लेजराइज किया है। डब्बू ने ई-टाइम्स से बातचीत में कहा कि मुंबई के एक होटल में कियारा का शूट किया गया था।
मैंने पढ़ा जो ट्रोल किया गया। मैं आपको बता दूं कि कियारा टॅापलेस हुई ही नहीं थीं। कियारा आडवाणी ने आगे कहा कि फेस पर सेक्सी हो जाना थोड़ी चीप लगता है। वहीं कियारा आडवाणी ने अरबाज खान के टॅाक शो पर इस ट्रोलिंग पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications