हाउसफुल 4 की कास्ट फाइनल, 200 करोड़ से 400 करोड़ पर कूदी ये हीरोइन
अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 4 का काम शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है और फिल्म धीरे धीरे अपनी कास्ट फाइनल कर रही है। माना जा रहा है कि अब फिल्म में कृति सैनन और सोनाक्षी सिन्हा के बाद कियारा आडवाणी भी फाइनल हो गई हैं।
कियारा आडवाणी हाउसफुल 4 में रितेश देशमुख के साथ रोमांस करेंगी। कियारा को लोगों ने एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के बाद पहचानना शुरू किया और इस फिल्म से उन्हें स्टारडम मिली लेकिन दिशा पटानी से कम।

देखना है कि हाउसफुल 4 की मल्टीस्टारर कास्ट के बीच कियारा आडवाणी गुम हो जाती हैं या फिर फिल्म में वो अपनी छाप छोड़ती हैं।
खबर है कि फिल्म का बजट काफी बड़ा हो चुका है। माना जा रहा है कि फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स के लिए 75 करोड़ का बजट दिया गया है। यानि कि फिल्म लगभग 150 करोड़ में तैयार होगी।
इस बात को कंफर्म करते हुए प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि हम बाहुबली से टक्कर लेने जा रहे हैं तो तैयारी भी करेंगे। हाउसफुल 4 बॉलीवुड का पहला पुनर्जन्म - कॉमेडी - ड्रामा होगी।
काफी समय पहले एक प्रमोशन के दौरान, अक्षय कुमार ने कहा था कि बाहुबली ने हमें काफी कुछ सिखाया भी है और कुछ नया करने की हिम्मत भी दी है।
और अब अक्षय अपनी हाउसफुल 4 में इसी हिम्मत का इस्तेमाल करने वाले हैं। फिल्म दो भाग में बंटी हैं और पुनर्जन्म पर आधारित कॉमेडी है। जहां पिछला जन्म बाहुबली की सदी का है और नया जन्म इस सदी का।
वाकई फिल्म में मज़ा तो आने वाला है और उम्मीद है कि फिल्म हर रिकॉर्ड तोड़कर अक्षय को भी बॉलीवुड का किंग बना दे।


Click it and Unblock the Notifications













