बॉलीवुड की नई 'मस्त-मस्त' गर्ल..शाहिद कपूर..आ रही है नई फिल्म
अभिनेता शाहिद कपूर एक नई एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते दिखेंगे। इस खूबसूरत अभिनेत्री के साथ शाहिद को देखना काफी रोमांचक होगा।
फिल्म धोनी में साक्षी का रोल निभाने वाली अभिनेत्री को कोई कैसे भूल सकता है। वहीं इसके बाद बॉलीवुड के मशहूर गाने मस्त-मस्त की रीमेक में सबको मदहोश करने वाली एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एक बार फिर नई फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। वहीं इस फिल्म में कियारा को देखना कुछ अगल एक्सपीरिएंस होगा।
[#Breaking: आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान'.. ये एक्ट्रेस FINAL.. धड़ाधड़ शूटिंग शुरु]
अलग इसलिए क्योंकि कियारा अपनी नई फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। वो भी संजय लीला भंसाली के अंदाज में, ऐसे में खूबसूरत कियारा को ऑनस्क्रीन देखना डबल एंटरटेंमेंट से कम नहीं होगा। बता दें कि कियारा धोनी के अलावा अपनी अबतक की फिल्मों में कुछ खास नहीं कर सकी हैं।

'मशीन' और 'फगली' जैसी फिल्मों की नाकामी के बाद कियारा का करियर भंवर में नजर आ रहा था। अब खबर है कि कियारा ने निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली के प्रॉडक्शन के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की है। आगे जानें कियारा की नई फिल्म के बारे में और देखें उनकी दिलचस्प तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications