कियारा आडवाणी ने शुरू की कथा बनने की तैयारी, अपने सत्यप्रेम कार्तिक आर्यन के लिए, देखिए पहली तस्वीर
कियारा आडवाणी, भूल भुलैया 2 और जुग जुग जीयो की सफलता इंजॉय करने के बाद अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लग गई हैं। बात हो रही है साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म सत्यप्रेम की कथा की। इस फिल्म का नाम पहले सत्यनारायण की कथा था। लेकिन विवादों के चलते इसका नाम बदलकर सत्यप्रेम की कथा किया जा चुका है।
अब कियारा इस फिल्म के लिए अपनी तैयारी शुरू कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट की तस्वीर शेयर की और लिखा - पहला कदम, तैयारी। इस फिल्म में कियारा कथा नाम की एक लड़की की भूमिका में दिखाई देंगी।

वहीं फिल्म में कार्तिक आर्यन, सत्यप्रेम नाम के लड़के के किरदार में दिखाई देंगे। कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर इस फिल्म से कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी का पहला लुक भी शेयर किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications