Kiara Advani निजी हवाई अड्डे पर हुईं स्पॉट, जैसलमेर जा रहीं है Sidharth की होने वाली दुल्हनिया?

Recommended Video
बी-टाउन में जब भी किसी शादी को लेकर चर्चा होती है तो ये सुर्खियों का हिस्सा बन जाती है। जैसे इस समय सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की चर्चा है और लगातार सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। इस वक्त होने वाली दुल्हन कियारा आडवाणी की कुछ तस्वीरें और वीडियो चर्चा में है जिसने उनकी शादी पर एक मुहर लगा दी है।
जी हां, वो इसलिए क्योंकि सिद्धार्थ या किसी दोनों में से किसी ने भी उनकी शादी को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है। अब कियारा आडवाणी को एयरपोर्ट पर जाते हुए स्पॉट किया गया है और इस दौरान वो काफी खुश लग रहीं थीं।
दरअसल कियारा आडवाणी अपनी शादी के लिए जैसलमेर राजस्थान रवाना हुईं हैं। जी हां, खबरों की मानें तो अभिनेत्री सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
कियारा को इस दौरान निजी एयरपोर्ट पर एक सफेद सिंपल ड्रेस में देखा गया था जिसके साथ उन्होने एक चमकदार गुलाबी शॉल लपेटी हुई थी। जब वह अपनी कार से बाहर निकली तो उसके पास एक सुनहरा बैग था और कुछ लोगों को गले लगाकर मिली। कियारा ने पैपराजी को देखा और मुस्कुराते हुए उनका हाथ हिलाया।
सिद्धार्थ उसके साथ नहीं था। कथित तौर पर, दोनों की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ महल में होने वाली हैं और इसकी तैयारी हो चुकी है। खबर ये भी है कि इस दौरान करीब 100 मेहमान होंगे और शादी की रश्म 4 फरवरी से 6 फरवरी होगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और फैंस इंतजार में हैं कि कब दोनों को शादी के जोड़े में देखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications