Fact Check: Kiara Advani ने शेयर कर दी अपनी बेटी की फोटो? सिद्धार्थ की गोद में खेलते बच्चे की फोटो आई सामने!

Siddharth Malhotra Kiara Advani Baby Girl Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में एक प्यारी सी बेटी की जन्म दिया है। इस खबर से उनका परिवार तो खुश है ही, साथ ही उनके फैंस भी खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं। लेकिन इस बीच कियारा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो अपनी बच्ची को पकड़े हुए नजर आ रही हैं।
कियारा ने दिया बेटी को जन्म
कियारा ने मंगलवार, 15 जुलाई, 2025 की देर रात एक बच्ची को जन्म दिया। 16 जुलाई को उन्होंने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया कि उन्हें एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। इस खबर के सामने आते ही कपल के पास बधाइयों का तांता ही लग गया लेकिन इसी की आड़ में कुछ ऐसा भी होने लगा जो सिद्धार्थ कियारा को शायद अच्छा ना लगे।
AI फोटोज हो रहीं वायरल
जैसे ही बच्चे की डिलीवरी की खबर आई सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ-कियारा और बच्ची की कुछ फोटोज वायरल होने लगीं और ये फोटोज दिखने में बिलकुल असली लग रही थीं और कई लोगों ने तो इसे सच ही मान लिया लेकिन आपको बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने अब तक अपनी बेटी की तस्वीर शेयर नहीं की है और आपके सामने वाली सभी तस्वीरें फर्जी हैं।
हाल ही में कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिसमें सिद्धार्थ और कियारा एक बच्चे को हाथ में लेकर बैठे हैं। ऐसी कई फोटोज सामने आई हैं और फैंस AI के इस कमाल से धोखा खाए जा रहे हैं क्योंकि वो दिखने में बिलकुल असली लग रहे हैं।
सिद्धार्थ कियारा का करियर
माता-पिता बनने के बाद भी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की रफ्तार कम नहीं हुई है। कियारा जहां एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं, वहीं सिद्धार्थ भी एक दिलचस्प लव स्टोरी के साथ लौट रहे हैं।
कियारा आडवाणी की अगली फिल्म: 'वॉर 2'
कियारा जल्द ही बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'War 2' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ नजर आएंगे सुपरस्टार ऋतिक रोशन और साउथ के मेगा स्टार जूनियर एनटीआर। फिल्म का डायरेक्शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो इससे पहले 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्म बना चुके हैं। 'वॉर 2' स्वतंत्रता दिवस के आसपास 15 अगस्त वाले वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को हाई-ऑक्टेन एक्शन और थ्रिल से भरपूर मनोरंजन की उम्मीद है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म: 'परम सुंदरी'
दूसरी तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपने अगले प्रोजेक्ट 'परम सुंदरी' के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ होंगी जान्हवी कपूर। फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें दो अलग-अलग संस्कृतियों के बीच की लव स्टोरी दिखाई जाएगी। यह कहानी न सिर्फ प्यार को दिखाएगी, बल्कि भारतीय संस्कृति के अलग-अलग रंगों को भी खूबसूरती से पेश करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











