Sid Kiara Baby Girl: गुलाबी हुआ सिद्धार्थ मल्होत्रा का घर-आंगन, कियारा ने दिया बेटी को जन्म

Sidharth Malhotra Kiara Advani Baby Girl: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पेरेंट्स बन चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कियारा आडवाणी ने बेटी को जन्म दिया है। हाल ही में सिद्धार्थ कियारा को अस्पताल जाते वक्त स्पॉट किया गया था। इसके साथ ही दोनों के परिवार वाले भी अस्पताल में स्पॉट हुए। बताया जा रहा है कि मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
सिद्धार्थ कियारा की बेटी का नाम
सिद्धार्थ कियारा ने अभी तक खुद इस गुड न्यूज़ का ऐलान नहीं किया है लेकिन सभी को इसका काफी बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही फैंस सिद्धार्थ कियारा की बेटी पहली झलक और उसके नाम का भी खूब टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं।
सीक्रेट रखी पूरी प्रेग्नेंसी
सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी को ही काफी सीक्रेट रखा और कान्स के अलावा कियारा ने कही भी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट नहीं किया। कियारा ने शादी ढाई साल बाद ये गुड न्यूज़ दी है जिसके बाद बधाईयों और शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है।
सिद्धार्थ कियारा की शादी
बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ 2020 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 2023 में दोनों ने शादी कर ली थी। उनकी शादी राजस्थान के जैसलमेर में हुई थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। कियारा और सिद्धार्थ ने न्यू ट्रेंड सेट कर दिया था। अब दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसी साल फरवरी में उन्होंने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।


Click it and Unblock the Notifications